फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर्ती कारोबारी की गोरखपुर में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी निवासी सुर्ती कारोबारी की गोरखपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

50 वर्षीय चंद कुमार बीती 25 फरवरी को गोरखपुर से सुर्ती की खरीदारी करने गए थे। लेकिन वे कुसुंभी जंगल में अचेत पाए गए थे। उस समय उनके मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने उन्हें गोरखपुर में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। एक सप्ताह तक जीवन की जंग लड़ रहे सुर्ती व्यवसायी की मौत हो गई।
विज्ञापन

गत 25 फरवरी को सुर्ती कारोबारी सुर्ती की खरीदारी के लिए गोरखपुर गए थे, लेकिन घर नहीं आये। किसी अनहोनी की आशंका से परिजनों ने संबंधित थोक व्यापारी से फोन से संपर्क कर चंद कुमार के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। बाद में गोरखपुर पुलिस ने कुसुम्ही जंगल से चन्द कुमार को लावारिस स्थिति में मिलने पर जिला अस्पताल गोरखपुर में इलाज के लिए भर्ती कराने की सूचना दिया। उस समय चंद कुमार के मुंह से झाग आ रहा था। सूचना मिलने के बाद परिजन जिला अस्पताल पहुंचे तो उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी। एक सप्ताह तक जीवन और मौत के बीच जूझ रहे सुर्ती व्यवसायी की मौत पांच मार्च को हो गई। व्यवसायी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के करूण क्रंदन को देख लोगों की आंखें नम हो उठीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें