मऊ। भीषण गर्मी में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने एक माह में कर्नाटक के लिए दूसरी समर स्पेशल ट्रेन चलाई है। सर एम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बंगलूरु-गोरखपुर समर स्पेशल (06529/06530) तीन फेरों में चलाई जाएगी।
जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सर एम विश्वेश्वरैय्या टर्मिनल, बंगलूरु-गोरखपुर समर स्पेशल (06529) 12, 19 और 26 मई तक हर सोमवार सोमवार को बेंगलुरु से चलेगी। गोरखपुर-सर एम विश्वेश्वरैय्या टर्मिनल, बंगलूरु समर स्पेशल (06530) 16, 23 और 30 मई तक हर शुक्रवार को गोरखपुर से चलेगी।
(06529) 12 मई से शाम को 7 बजे बंगलूरु से रवाना हुई और तुमकूर, अरसीकेरे, झांसी, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड से चौथे दिन वाराणसी जंक्शन, औंड़िहार से होते हुए शुक्रवार की भोर में 3:27 बजे मऊ जंक्शन होते हुए सुबह 06:40 गोरखपुर पहुंचेगी। फिर इसी रास्ते 16 मई से हर शुक्रवार की शाम पांच बजे देवरिया सदर से निकलेगी और इसी रास्ते बेंगलुरु पहुंचेगी। इससे पहले मऊ से तीन अलग अलग राज्यों के लिए तीन समर स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। इसमें से एक बेलगावि-मऊ-बेलगावि समर स्पेशल (07327/07328) 9 अप्रैल से 14 मई तक चलाई जा रही है।