फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मऊ से कोलकाता के बीच 24 सितंबर तक चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ से कोलकाता के लिए 24 सितंबर तक समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 22 जुलाई से 23 सितंबर तक हर बुधवार की दोपहर मऊ से रवाना होगी और 23 जुलाई से 24 सितंबर तक हर बृहस्पतिवार को कोलकाता से भी दोपहर में मऊ के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

कोलकाता से मऊ आने के लिए यह चौथी ट्रेन होगी। इसके अलावा कोलकाता वीकली एक्सप्रेस, पूर्वांचल एक्सप्रेस और शालिमार एक्सप्रेस हैं। इस ट्रेन के चलने से जिले के बुनकरों और कपड़ा व्यापारियों को सहूलियत मिलेगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि यह ट्रेन पहले से चलाई जा रही है। मांग और इस रूट की ट्रेनों में अधिक भीड़ को देखते हुए इस ट्रेन को सितंबर माह तक चलाने का फैसला लिया गया है। कोलकाता समर स्पेशल (05096) हर बुधवार की दोपहर 1:30 बजे प्लेटफार्म नंबर एक से रवाना होगी।
विज्ञापन

बेल्थरारोड, सलेमपुर, भटनी, भाटपार रानी, मैरवा, एकमा, छपरा, दिघवारा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, किउल, जमुई, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बंदेल, नैहाती होते हुए अगले दिन सुबह 8:90 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
विज्ञापन

मऊ समर स्पेशल (05095) बृहस्पतिवार की दोपहर 1:20 बजे कोलकाता से रवाना होगी और इसी रास्ते अगले दिन 7:45 बजे मऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें