फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बलुआ क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता बनी सुग्गीचौरी की टीम

विज्ञापन
मधुबन के लखनौर में बलुआ क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल विजेता सुग्गीचौरी टीम के कप्तान को ​शिल्ड 
विज्ञापन
फतेहपुर मंडाव ब्लॉक के लखनौर में आयोजित बलुआ क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला गया। मधुबन टीम को 62 रन से हराकर सुग्गीचौरी की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

शुक्रवार को लखनौर में बलुआ क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में टॉस जीतकर मधुबन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में सभी विकेट खोकर 178 रन बनाया। मधुबन के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी किया।
जवाब में खेलने उतरी मधुबन की टीम 13 ओवर में 116 रन पर सिमट गई। फाइनल मैच में सुग्गीचौरी टीम ने मधुबन टीम को 62 रन से हराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान आनन्द मल्ल सन्नी ने बलुआ क्रिकेट प्रतियोगिता की फाइनल विजेता सुग्गीचौरी टीम को ट्रॉफी प्रदान किया।
विज्ञापन

वहीं उपविजेता मधुबन टीम को ट्राफी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि युवा को मानसिक विकास के साथ शारीरिक मजबूती के लिए खेलकूद बहुत जरुरी है। इस मौके पर ब्यास साहनी, मेवालाल, विपिन यादव, अमरजीत, अरुण मल्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें