Mau News: यूपी के मऊ जिले में पिकअप पलटने से एक युवक की माैत हो गई, वहीं, दो लोग घायल हो गई है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
Road Accident: मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार में शुक्रवार की रात डेढ़ बजे गन्ना लदी पिकप पलटने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दो लोग इस हादसे में घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात एक पिकप गन्ना लेकर गोबिंदसाहब की तरफ से बिलाउझा जा रही थी। अभी पिकप रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार के पास पहुंची थी कि गाड़ी बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई और चालक संतुलन खो बैठा। पिकप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
घटना में पिकप के ऊपर बैठे विशाल वर्णवाल पुत्र राजेश वर्णवाल निवासी बड़ागांव थाना हलधरपुर, अमन मौर्या (20) पुत्र धनपत निवासी बिलाउझा और पिकप के अंदर विशाल के पिता राजेश चालक के बगल बैठे थे। वह तीनों घायल हो गए। उधर, घटना के बाद तेज आवाज सुनकर आसपास से लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल घटना की जानकारी खुरहट पुलिस चौकी को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज दल बल के साथ मौके पर और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान विशाल वर्णवाल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोर्स्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत रानीपुर थाना प्रभारी सुभाषचंद ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।