मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी काली माता मंदिर के पास घर कटरे में बैठे युवक की नाक से अचानक झाग निकला और बैठे बैठे ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
देवरिया जनपद के भाटपार रानी निवासी हर्ष गुप्ता (37) दुबारी काली माता मंदिर के पास किराये के मकान में रहते थे। वो यहां रहकर फसलों के बीज डिस्ट्रीब्यूटर का काम करते थे। बृहस्पतिवार की शाम नीचे कटरे में बैठे थे, तभी अचानक उनकी नाक से झाग निकला और मौत हो गई। वहां मौजूद दूसरे किरायेदारों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने मौत की पुष्टि की।