पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली इ?
- फोटो : MAU
मऊ। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती समारोह के उपलक्ष्य में पहली सितंबर को आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफल 60 प्रतिभागियों को शनिवार को ग्लोबल आईटीआई कॉलेज में पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता में प्रथम इकरा वासिक, द्वितीय आदित्य सिंह और तृतीय मान्या सिंह को क्रमश: लैपटॉप, टेबलेट, साइकिल देकर पुरस्कृत किया गया। 50 प्रतिभागियों को पुरस्कार में घड़ी दी गई। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बालकृष्ण शर्मा ने कहा कि कंप्यूटर और संचार क्रांति के माध्यम से राजीव गांधी ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया था जिसका दूरगामी परिणाम रहा। प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायतों को सशक्त बनाने ,गरीब बच्चों को पढ़ने के लिए नवोदय विद्यालय एवं युवाओं को 18 वर्ष के उम्र में मताधिकार देकर एक ऐतिहासिक कार्य किया था। उनके अंदर निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता थी। जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह, कोऑर्डिनेटर सबीहा अंसारी, मसूद आलम, मसूद अंसारी ने पुरस्कार वितरण समारोह में प्रमुख रूप से सफल संचालन में अपनी भूमिका निभाई। पुरस्कार वितरण में वीरेंद्र तिवारी, मुस्ताक अली, सुशील चौधरी, रविंद्र नाथ त्रिपाठी, राम अधार निराला, नेसार अहमद, रत्नेश राय, रमन पांडे, समी उल्लाह अंसारी, विनय कुमार गौतम, आफताब आलम, रमाशंकर चौहान, बालजीत चौहान, विजयभान तिवारी, रामनिवास राय आदि मौजूद रहे।