फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने जनसभा का किया निरीक्षण

विज्ञापन
मुख्यमंत्री की घोसी किसान सहकारी चीनी मिल में प्रस्तावित जनसभा स्थल का निरीक्षण करते कैबिनेट मं - फोटो : MAU
विज्ञापन
घोसी। किसान सहकारी चीनी मिल घोसी के परिसर में 16 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विधानसभा उपचुनाव घोसी को देखते हुए प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने के लिए शुक्रवार की देर शाम को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने एसडीएम निरंकार सिंह के साथ सभा स्थल का निरीक्षण किया। मंत्री अनिल राजभर ने उपजिलाधिकारी के साथ जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय को आवश्यक निर्देश दिया। सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने मौके पर उपस्थित उपजिलाधिकारी घोसी निरंकार सिंह को आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही मौजूद जिलाध्यक्ष के साथ पार्टी पदाधिकारियों को अभी से क्षेत्र में हर गांव जाकर प्रचारप्रसार के जन सभा को ऐतिहासिक बनाने की बात कही। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री अनिल राजभर, जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय, मुन्ना प्रसाद राजभर, गणेश सिंह, अशोक सिंह, भारतभीम जनार्दन चौहान, विजय राजभर, आनंद चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें