फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपूर्ति बहाल होते ही उपकेंद्र का ब्रेकर जला

Thu, 14 Apr 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
बिजली संकट
विज्ञापन
 बड़रांव क्षेत्र के पांडेयपार स्थित विद्युत उपकेंद्र में तकनीकी खामी के चलते एक दिन तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। पूर्वाह्न आठ बजे आपूर्ति ठीक होते ही आउट गोइंग व इनकमिंग मशीन तथा ब्रेकर धू-धू कर जलने लगा। इससे दर्जनों गांव में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसी क्रम में रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के बस्ती गांव में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर  एक हफ्ते से फूंका पड़ा है। 
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र पांडेयपार से कस्बा सहित क्षेत्र के दर्जनों गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। विद्युत उपकेंद्र में ब्रेकर तथा मशीनों के जलने से बिजली संकट गहराने की संभावना प्रबल हो गई है। पूर्वाह्न लगभग आठ बजे विद्युत उपकेंद्र में सप्लाई  आते ही  पूर्वाह्न आठ बजे आउट गोइंग व इनकमिंग मशीन तथा ब्रेकर धू-धू कर जलने लगा।

ग्रामीणों तथा बिजलीकर्मियों के कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू  पाया गया खेती  के पीक आवर में बिजली संकट से जहां किसानों की मुश्किलें  बढ़ गई हैं। पेय जल की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है । वहीं सिंचाई के अभाव में गर्मी की बोई गई सब्जी की फसल सूख रही है। विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता रविंद्र यादव ने बताया कि मरम्मत कार्य  चल रहा है।
विज्ञापन


जल्दी ही आपूर्ति बहाल कराने के लिए प्रयास जारी है।  रानीपुर क्षेत्र के बस्ती गांव में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर  एक हफ्ते से फूंका पड़ा है।  इस संबंध  में गांव के बृजेश चौहान, सिद्धनाथ शर्मा, हरेंद्र चौहान,  प्रहलाद  का कहना है कि बिजली गुल रहने से मंड़ाई कार्य नहीं हो पा रहा है।  विद्युत उपकेंद्र रानीपुर के अवर अभियंता प्रदीप कुशवाहा का कहना था कि   ट्रांसफार्मर बदलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें