फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो के धक्के से महिला घायल

Tue, 16 Jun 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के मधुबन मार्ग के कसारा चौराहे पर सोमवार की सुबह बोलेरो ने एक बाइक की धक्का मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद बोलेरो सहित चालक भाग गया।
विज्ञापन



 हादसे से नाराज लोगों ने घटनास्थल पर पहुंच कर मधुबन मऊ शहीद मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। धरनारत लोग चौराहे पर ब्रेकर और चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।


लगभग एक घंटे बाद एसडीएम और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और लोगों को चालक की गिरफ्तार का आश्वासन दिया और तत्काल ब्रेकर निर्माण कराया। तब जाकर जाम समाप्त हुआ। जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं थीं।
विज्ञापन




घोसी कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव की ऊषा (45) सोमवार की सुबह दस बजे के लगभग जिला मुख्यालय से दवा लेकर अपने पति रामप्रीत के साथ बाइक से घर लौट रही थी। इसी बीच कसारा चौराहे के पास तेज गति से आ रही बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक के पीछे बैठी ऊषा नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।


घटना के बाद बोलेरो सहित चालक भाग गया। स्थानीय लोगों ने ऊषा को जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने घटना स्थल पर ही अवरोध लगाकर सड़क जाम कर दिया।


 ग्रामीण चौराहे पर रोड ब्रेकर बनाने और आरोपी चालक को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। जाम की जानकारी होते ही एसडीएम जगदंबा सिंह, थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, एसआई सुरेंद्र प्रताप सिंह, भदई राम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आश्वासन देकर जाम हटवाने का प्रयास किया। इसके बाद तत्काल ही चौराहे पर ब्रेकर का निर्माण भी करा दिया।
विज्ञापन



तब जाकर ग्रामीण सड़क से हटे और आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें