फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: राज्यस्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले छात्रों को किया सम्मानित

विज्ञापन
कोपागंज ब्लाक के इटौरा डोरीपुर में खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किये बच्चों को पुरस्
विज्ञापन
कोपागंज। घोसी ब्लॉक क्षेत्र के इटौरा डोरीपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 36वीं राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कोपागंज नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी डॉ. सीएल तिवारी ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में शिवानी, दिव्यांजलि, अंजलि, अंशिका, पूजा, नंदिनी, रागिनी, विपनेश, लवकुश, आकाश और कमलेश ने बेहतर प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने खुशी जताई। इस दौरान प्रधानाध्यापक रूपेश कुमार पांडेय, गणेश पांडेय, अनुदेशक, प्रबंध समिति अध्यक्ष रामचंद्र राजभर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें