फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कृषि संकाय के छात्रों ने किया फसलों में पाए जाने वाले खरपतवार और कीटों का अध्ययन

विज्ञापन
सर्वोदय पीजी कालेज घोसी में खेत का  अवलोकन करते विद्यार्थी।संवाद
विज्ञापन
मऊ। घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थित सर्वोदय पीजी कॉलेज घोसी के कृषि संकाय के छात्रों ने फसलों में पाए जाने वाले खरपतवार एवं कीटों का अवलोकन कर उनके नियंत्रण के उपायों का अध्ययन किया। इस दौरान छात्रों ने खेतों में फसलों को प्रभावित करने वाले विभिन्न प्रकार के खरपतवार और कीटों की पहचान की। फसलों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों के बारे में जानकारी प्राप्त किया।
विज्ञापन

अवलोकन के दौरान छात्रों को बताया गया कि खरपतवार फसलों के साथ पोषक तत्व, पानी, प्रकाश और स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं, जिससे फसल की वृद्धि और उत्पादन प्रभावित होता है। वहीं विभिन्न प्रकार के कीट फसलों की पत्तियों, तनों, जड़ों एवं बालियों को नुकसान पहुंचाकर पैदावार को प्रभावित कर सकते हैं। छात्रों ने इन समस्याओं की पहचान के साथ-साथ इनके प्रभावी एवं वैज्ञानिक नियंत्रण के तरीकों को भी समझा। कीट नियंत्रण के लिए फसल की नियमित निगरानी, जैविक एवं यांत्रिक उपायों तथा आवश्यकता पड़ने पर कीटनाशकों के संतुलित प्रयोग पर जोर दिया गया। छात्रों को यह भी समझाया गया कि रासायनिक दवाओं का प्रयोग कृषि विशेषज्ञों की सलाह और निर्धारित मात्रा के अनुसार ही किया जाना चाहिए।इस शैक्षणिक गतिविधि का उद्देश्य छात्रों को कृषि की व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना और उन्हें फसलों में होने वाली समस्याओं की पहचान तथा उनके वैज्ञानिक समाधान के प्रति जागरूक करना रहा। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. वंदना पांडेय ने कृषि शिक्षा में ऐसे व्यावहारिक अवलोकन एवं प्रशिक्षण को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया।इस अवसर पर नितिल कुमार श्रीवास्तव, अजय मिश्र, अमर नाथ जायसवाल, राहुल त्रिपाठी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें