डीसीएसके पीजी काॅलेज में छात्रवृत्ति न आने पर समाज कल्याण अधिकारी का पुतला फूंकते छात्र।
छात्रवृत्ति न आने से नाराज चल रहें डीसीएसके महाविद्यालय के छात्रों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। इस दौरान छात्रों का एक समूह महाविद्यालय गेट पर समाज कल्याण अधिकारी का पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही जिला समाज कल्याण अधिकारी के विरुद्घ जमकर नारेबाजी की।
बताते चले जिला मुुख्यालय स्थित डीसीएसके महाविद्यालय के छात्रों की छात्रवृत्ति नहीं आई है। इस संबंध में छात्र कॉलेज प्रशासन से लेकर समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय तक भाग दौड़ कर चुकें है। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। इससे आक्रोशित छात्रों ने मंगलवार को छात्र नेता अश्वनी सिंह कल्लू के नेतृत्व में महाविद्यालय गेट के सामने अपना गुस्सा समाज कल्याण अधिकारी का पुतला फूंका किया। इस दौरान छात्र नेता राघवेेंद्र सिंह ने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर छात्रों की छात्रवृत्ति उनके खाते में नहीं पहुंची तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
कहा कि इसकी सारी जिम्मेदारी जिला समाज कल्याण अधिकारी की होगी। छात्रों ने अविलंब छात्रवृत्ति की भुगतान की मांग की।
इस दौरान मुख्य रूप से कमलेश सोनकर, अनुज कुमार सिंह, चंदन साहनी, मंजीत यादव, मनोज यादव, आशीष, हेमंत सिंह, अंजल कमाल, रवि देववंशी, सौरभ चेतन समेत काफी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।