फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली जीप ने छात्र को रौंदा, मौत

Mon, 26 Dec 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के अईलख गांव के पास एक स्कूली जीप ने एक 13 वर्षीय साइकल सवार छात्र को रौंद दिया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जीप चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। नाराज ग्रामीणों ने  बिलौंझा-नगरा मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

हलधरपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव निवासी मुकेश सिंह (13) पुत्र संजय सिंह अपने ननिहाल में अईलख गांव निवासी अपने नाना स्व. कल्पना सिंह के यहां रहकर पढाई करता था। उसका एडमिशन बलिया जनपद के आरडी पब्लिक स्कूल में हुआ था। उसी विद्यालय में उसकी मौसी सीता सिंह भी पढ़ाती हैं। सोमवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद मुकेश साइकल से घर जा रहा था। पीछे से उसी के विद्यालय की जीप ने अईलख गांव के समीप उसे टक्कर मार दी। बताया जाता है कि जीप चालक अपने ब्रेक और स्टेरिंग से अपना नियंत्रण खो बैठा और जीप उसे और उसकी साइकल को रौंदते हुए आगे बढ़ गई।
घटना के बाद जीप चालक गाड़ी वहीं खड़ा करके फरार हो गया जब कि जीप में में बैठी उसकी मौसी हादसा देखते ही बेसुध हो गई। बच्चे भी इस भयानक दृश्य को देखकर बिलखने लगे। सूचना मिलने के बाद परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक की गिरफ्तारी करने को लेकर नगरा मार्ग को जाम कर दिया। जाम चार बजे से पांच बजे तक चला। सूचना पाकर मौके पर एसडीएम सदर पहुंचे और लोगों को किसी प्रकार समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें