फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से छात्रा की मौत

Tue, 09 Oct 2018 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के मखना गांव के पास सोमवार को सुबह सात बजे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्रा की मौत हो गई। 12वीं कक्षा की छात्रा साइकिल से अपने घर से मखना गांव में चलने वाली कोचिंग में पढ़ने जा रही थी। हादसे के बाद गांव वालों ने भाग रहे चालक को पकड़कर पेड़ में बांध दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


हलधरपुर थाना क्षेत्र के पिंडोहरी ग्राम पंचायत के भालूपुर गांव निवासी उदयभान की पुत्री राजनंदिनी (17) राधाकृष्ण इंटर कॉलेज पिंडोहरी मखना में 12 वीं कक्षा की छात्रा थी। वह सोमवार सुबह लगभग सात बजे साइकिल से मखना कोचिंग पढ़ने जा रही थी।

जब वह मखना गांव के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे टैक्टर ट्राली ने उसे धक्का मार दिया। जोरदार धक्का लगने से राजनंदिनी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे चालक को गांव वालों ने पकड़ लिया और उसे पेड़ में बांध दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका अपनी तीन बहनों में दुसरे स्थान पर थी। उसकी मौत की सूचना मिलते ही राधाकृष्ण इंटर कॉलेज में शोक की लहर दौड़ गई।

कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उसकी मौत के शोक में दो मिनट का मौन रखकर उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और ऐसी घटनाओं  पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें