ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ने डीसीएसके पीजी कालेज में छात्रसंघ का किया उद्घाटन
छात्रसंघ
राजनीति की नर्सरी है आैर सपा में ही नौजवानों को सम्मान मिलता है।
सपा
नौजवानों के हित के लिए कार्य कर रही है। सपा का प्रयास है कि छात्र नेता
कालेज से निकल कर विधान सभा या संसद में बैठ छात्रों, जनता व देश के लिए
संघर्ष करें। उक्तबातें प्रदेश के राज्यमंत्री ग्राम विकास स्वतंत्र
प्रभार अरविंद सिंह गोप ने डीसीएसके पीजी कालेज के छात्रसंघ उद्घाटन के
अवसर पर कहीं।
इससे पूर्व उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर छात्रसंघ
उद्घाटन समारोह का शुभारंभ कराया। छात्रसंघ अध्यक्ष रामनरेश यादव मुख्य
अतिथि और विशिष्ट अतिथियों पुष्प माला से स्वागत किया।
इस दौरान विशिष्ट
अतिथि विधायक संग्राम यादव, विधायक बृजभान सोनकर, विधायक सुधाकर सिंह,
बैजनाथ पासवान विधायक, एमएलसी रामजतन राजभर, अभिषेक सिंह छात्रनेता लखनऊ
आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के प्राचार्य
डॉ.शिवशंकर सिंह ने की। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि
को स्मृति चिह्न
देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से अल्ताफ अंसारी,
शैलेन्द्र यादव, योगेश तिवारी, अरशद जमाल, तैयब पालकी, बृजेन्द्र यादव,
अशोक यादव, रविन्द्र यादव, अमीरुल्लाह खांन,लालबहादुर यादव,योगेन्द्र यादव,
संजय चौधरी, खुशहाल सिंह, प्रवीण यादव, राघवेन्द्र सिंह, अनिल यादव,
सुजीत सिंह, कमलेश सोनकर, गौरव पांडेय, शाहनवाज आलम आदि मौजूद रहे।
संचालन
डॉ.रमेश लाल श्रीवास्तव ने किया। छात्रसंघ उद्घाटन के दौरान बुधवार को
डीसीएसके पीजी कालेज के छात्रनेता अरशद बशर के नेतृत्व में छात्रों ने
राज्यमंत्री अरविंद सिंह गोप को ज्ञापन सौपा। इस दौरान उन्होंने
बुनकरों और अल्पसंख्यक छात्रों के लिए डिग्री कालेज खोलने ,
अल्पसंख्यक महिला महाविद्यालय खोलने, मेडिकल कालेज खोलने की मांग किया।
इस
दौरान मुख्य रुप से कृष्णा प्रताप, मंजीत यादव, शादाब आमीर आदि मौजूद रहे।