त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तृतीय चरण में शामिल घोसी एवं बड़रांव ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं जिला पंचायत सदस्यों का नामांकन मंगलवार को ब्लाक एवं जिला मुख्यालय पर शुरू हो गया। सुबह से ही प्रत्याशियों का ब्लाकों एवं कलेक्ट्रेट पर नामांकन करने के लिए आना शुरू हो गया।
जिला पंचायत सदस्य के पहले दिन तीसरे चरण में घोसी एवं बड़रांव ब्लाक के सात वार्डों से कुल 96 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन करने वालों में बड़रांव ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख विद्युत प्रकाश, सुभाष यदुवंशी सहित हेमलता सिंह आदि ने नामांकन किया।
जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन करने वालों में तीसरे चरण में वार्ड संख्या पांच सिपाह इब्राहिमाबाद से सुभाष यदुवंशी सहित 11 ने नामांकन किया। वार्ड नंबर 6 मझवारा से संगीता सिंह यादव, लीलावती सिंह यादव, मंशा यादव सहित 11 ने नामांकन दाखिल किया।
वार्ड संख्या 7 अरियासो से शीला सिंह, अर्चना सिंह, हेमलता सिंह सहित 13 ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड संख्या 19 सियरही बरजला से अखिलेश शाही सहित 25 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड संख्या 20 गोधना से रामजनम, अवेधश बागी सहित 12 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।
वार्ड संख्या 21 अमिला से नर्मदा जायसवाल, उर्मिला देवी, मोशिला चौहान सहित 14 ने नामांकन दाखिल किया। वहीं वार्ड संख्या 22 बोझी से पूर्व ब्लाक प्रमुख विद्युत प्रकाश यादव, मोती लाल राजभर सहित 10 ने नामांकन दाखिल किया। घोसी संवाददाता के अनुसार ब्लाक के 79 पदों पर कुल 338 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इसमें 194 पुरुष एवं 142 महिलाओं ने धूमधाम के साथ अपना नामांकन ब्लाक मुख्यालय पर आकर किया।
इस दौरान उनके समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिला। बोझी बाजार संवाददाता के अनुसार बड़रांव ब्लाक में कुल 91 पदों पर 377 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इसमें 227 पुरुष एवं 155 महिलाओं ने क्षेत्र पंचायत के लिए अपना नामांकन अपने समर्थकों के साथ धूमधाम से किया।