फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला पंचायत के चुनाव में पड़े मतों की गणना दो मई को सुबह आठ बजे से होगी। बृहस्पतिवार को मतदान के बाद मतगणना स्थलों पर बने स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटिकाएं रखी गई हैं। प्रत्येक स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में एक सब इंस्पेक्टर और छह पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

जनपद के नौ ब्लाकों की कुल 671 ग्राम पंचायतों में मतदान के लिए 2130 बूथ बनाए गए थे। बृहस्पतिवार को इन बूथों पर मतदान हुआ और देर शाम तक मतपेटिकाएं स्ट्रांग रूम में जमा की गई थीं। जिला पंचायत सदस्य पद के 34 सीटों, ग्राम प्रधान पद की 668 सीटों , क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की 822 सीटों और ग्राम पंचायत सदस्य पद की आठ हजार से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटिकाओं में बंद हो गए है। मतगणना के लिए ब्लाकों पर कम स्थान होने के चलते नजदीकी कालेजों के सभा कक्षों में स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं जिसमें मतपेटिकाएं जमा की गई हैं। इन्हीं स्थानों पर मतगणना भी की जाएगी।
मतपेटिकाओं की सुरक्षा के लिए सभी ब्लाकों के पास बने स्ट्रांग रूमों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। कोपागंज ब्लाक की मतपेटिकाएं बीएसएस महाविद्यालय पर जमा की गई हैं। इसी प्रकार रतनपुरा ब्लाक की मतपेटिकाएं हलधरपुर थाने के पास स्वतंत्रता संगा्रम सेनानी महाविद्यालय पर जमा की गई हैं। इसी प्रकार घोसी ब्लाक की मतपेटिकाएं सर्वोदय पीजी कालेज, बड़राव ब्लाक की मतपेटिकाएं राम लगन गर्ल्स डिग्री कालेज अमिला में रखी गई हैं। परदहा ब्लाक का स्ट्रांग रूम डीसीएसके पीजी कालेज बनाया गया है। इन्हीं स्थानों पर मतों की गिनती की जाएगी। हलधरपुर में 77 ग्राम पंचायतों के 223 बूथों की मतपेटिकाएं रखी गई हैं। मतगणना दो मई को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। उस दिन प्रत्याशियों और उनके एजेंटों तथा अधिकारियों की उपस्थित में इन मतपेटिकाओं को खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें