फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जन मुद्दों के िलए आंदोलन की बनाई रणनीति, 1 सितंबर को दिल्ली में महारैली

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की रानीपुर ब्लॉक इकाई की बैठक सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय चकिया चट्टी में आयोजित हुई। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और जन मुद्दों को लेकर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा के जिला सचिव रामअवतार सिंह ने कहा कि पार्टी आगामी 1 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल महारैली आयोजित करेगी। उन्होंने बताया कि महारैली में महंगाई पर नियंत्रण, प्रत्येक परिवार को रोजगार, महिला आरक्षण, मनरेगा की कानूनी गारंटी, मजदूरों के अधिकारों की बहाली, लोकतंत्र की रक्षा, दलितों पर अत्याचार रोकने, आदिवासियों को न्याय दिलाने और जबरन विस्थापन पर रोक लगाने जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे।
पूर्व जिला मंत्री एवं किसान सभा के नेता राम कुमार भारती ने कहा कि प्रदेश में दलितों, गरीबों और किसानों पर बढ़ती उत्पीड़न की घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने बड़ागांव निवासी बेदुराम के साथ हुई कथित अमानवीय घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मामले को लेकर आंदोलन को और तेज करेगी। वरिष्ठ नेता रामसोच यादव ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने और गरीब, दलित व शोषित वर्गों के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि 6 अगस्त से 15 अगस्त तक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। वहीं बड़ागांव निवासी बेदुराम के उत्पीड़न के विरोध में 19 सितंबर को मुहम्मदाबाद गोहना तहसील मुख्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक में जमप्रकाश, गलेचा देवी, सुभाष गोंड, पतिराय, बिल्लू शंकर यादव, रामचंद्र राम, किशोर गुप्ता, राजेंद्र सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें