फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूकान निलंबन पर भड़के ग्रामीण

Wed, 25 May 2016 12:06 AM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय का घेराव कर बहाल किए जाने की मांग उठाई
विज्ञापन
सरकारी राशन का ट्रेजरी चालान लेने गए कोटेदार को जब पता चला कि उसकी  दूकान निलंबित कर दी गई है तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।इस बात की  जानकारी जब गांव वालों को हुई तो वे आक्रोशित हो गए और मधुबन एसडीएम  कार्यालय का घेराव कर अविलंब दूकान बहाल करने की मांग करने लगे।वहीँ नायब  तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके कार्यालय के सामने प्रदर्शन  किया।एसडीएम ने पुन: जांच का आश्वासन दिया तब ग्रामीण हटे।
विज्ञापन



   विकास खंड फतेहपुर  मंडाव अंतर्गत ग्राम सभा मोहिउद्दीनपुर स्थित  है।गत मार्च में वहां के नवनियुक्त ग्रामप्रधान द्वारा गांव के कोटेदार  अतीक अहमद के खिलाफ राशन वितरण में अनियमितता आदि की शिकायत की गयी थी। जिस पर नायब तहसीलदार सर्वेश सिंह ने मार्च में ही जांच कर कोटेदार को केवल  निर्धारित चौहद्दी पर राशन बांटने का निर्देश देकर उसकी रिपोर्ट विभाग को  भेज दी।


उसके बाद कोटेदार अप्रैल और मई माह का राशन उठाकर वितरण भी  किया। लेकिन कल जब वह जून माह का राशन उठाने के लिये आफिस में ट्रेजरी चालान  लेने गया तो वहां बताया गया कि आपकी दुकान निलंबित कर गुरुम्हा ग्राम सभा  के कोटेदार पर सम्बद्ध कर दी गयी है।
विज्ञापन



इसकी जानकारी होते ही गांव वाले  आक्रोशित हो गए और दर्जनों की संख्या में मंगलवार को एसडीएम दयाशंकर पाठक  का घेराव कर कोटे की दुकान को बहाल करने की माँग करने लगे। काफी देर बाद जब  एसडीएम ने जांचकर सही पाये जाने पर बहाल करने का आश्वासन दिया गया तब जाकर  ग्रामीण घर गए। इस दौरान ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार के चेम्बर का भी घेराव  कर सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन भी किया।


इस संबंध में  पूर्ति निरीक्षक मुकेश प्रसाद ने बताया कि अतीक की दुकान चौहद्दी के विपरीत  थी इसलिये निलंबित किया गया है।उधर कोटेदार अतीक का कहना है कि गांव में  पांच पुरवे हैं और जो चौहद्दी है वहां तक साधन मुश्किल से जा पाएगा बावजूद  इसके नायब तहसीलदार के निर्देश पर अप्रैल और मई का राशन ठेला से ले जाकर  चौहद्दी से ही वितरण किया गया है।घेराव करने वालों मेें पूर्व प्रधान सुनील कुमार, बरकत  अली, सेराज, चंद्रदेव, राजिया, शाहजंहा बेगम, राजमती, रेशमा, हैदरअली, नसरुल्लाह, आसिफ़, रामाश्रय, असगर आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें