फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार पर गिरा पेड़, बिजली ठप

Wed, 25 May 2016 12:01 AM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
मौसम, धूल भरी आंधी के बाद बारिश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सोमवार की रात गरज के साथ बरसात होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। साथ ही किसानों के चेहरे खिल गए। लेकिन वहीं बरसात के साथ आंधी आने से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई स्थानों पर पेड़, सड़क पर गिर गए। रानीपुर ब्लॉक के भूसुआ गांव में जर्जर पेड़ हाईटेंशन बिजली के तार पर गिरा। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में आपूर्ति ठप हो गई। इसीक्रम में जिला मुख्यालय पर गाजीपुर तिराहा के पास पेड़ गिरने से सुबह तक आवागमन बाधित रहा। 
विज्ञापन



 कई दिनों से तापमान में वृद्धि जारी रहने से लोग बेहाल थे। सोमवार की रात आंधी  के साथ बरसात होने से लोगों को गर्मी से जहां राहत मिली। वहीं कई स्थानों पर हाईटेंशन तार पर पेड़ों के गिरने से बिजली गुल हो गई। गाजीपुर तिराहा स्थित एक पेड़ के गिरने से सुबह तक आवागमन बाधित रहा। पेड़ काटकर आवागमन बहाल कराया गया।


रानीपुर संवाददाता के अनुसार सोमवार की रात आंधी के साथ बरसात होने से जहां गर्मी से राहत मिली। वहीं रानीपुर के भुसुआ  गांव के पास हाईटेंशन तार पर पेड़ गिर जाने से  विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। साथ ही विद्युत उपकेंद्र  रानीपुर के चारों फीडर मेें फाल्ट आ गया।
विज्ञापन



वहीं बख्तावरगंज विद्युत  उपकेंद्र का तीन नंबर फीडर में फाल्ट आ गया जिसके मऊ नगर के कई मुहल्ले के  लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ा। मंगलवार को अपराह्न तक विद्युत आपूर्ति बहाल न होने से लोगों को गर्मी व उमस से एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा था। इस बाबत रानीपुर विद्युत उपकेंद्र अवर अभियंता प्रदीप कुशवाहा तथा बख्तावरगंज विद्युत उपकेंद्र के  अवर अभियंता  विवेक खरवार ने बताया कि कार्य चल रहा है। शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें