फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोन, टैडी राखियों से सजे बाजार

विज्ञापन
रक्षाबंधन के लिए नगर के सहादतपुरा में राखी खरीदतीं युवतियां। - फोटो : mau
विज्ञापन
जिले में रक्षाबंधन की तैयारियां जोरों पर हैं। बाजार में स्टोन, टैडी और अमेरिकन डायमंड ब्रांड समेत अन्य राखियों से बाजार सज गए हैं। स्टालों पर महिलाएं, युवतियां अपने भाइयों के लिए राखियों की खरीदारी में जुट गई हैं।
विज्ञापन


रक्षाबंधन का पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां जोर पकड़ने लगी ैं। बाजार में अमेरिकन डायमंड राखियां 10 से 400 रुपये तक बिक रही है। कोलकाता स्टोन, टैडी, लाइट राखियों की भी खूब डिमांड है। बच्चों के लिए बनी राखी में चाकलेट, पेंसिल बाक्स भी काफी पसंद किए जा रहे। यह राखी 120 से 150 रुपए तक बिक रही हैं। नग वाली राखी 15 से 250, गोल्डेन राखी 90 से 550 और सिल्वर राखियां 150 से 400 रुपये तक बेची जा रहीं।

सहादतपुरा निवासी 11वीं की छात्रा मंजू  ने बताया कि उन्हें इस दिन का काफी इंतजार रहता है। क्योंकि वह अपने भाई को राखी बांध कर उससे रक्षा का वचन जो लेती है और फिर भाई उपहार देता है। पिपरीडीह बाजार निवासी नौवीं की छात्रा सुनीता ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व को वह हर साल काफी धूम से मनाती है। भाई को राखी बांधने के बाद उसके द्वारा दिए गए उपहार से वह काफी खुश रहती है। भीटी के स्टैंडर्ड गिफ्ट सेंटर के संचालक राजू बरनवाल ने बताया कि कोलकाता स्टोन, टैडी, लाइट की खूब डिमांड है। जीएसटी न लगने से दाम में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें