फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 गांवों की गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
परदहां ब्लाक के बख्तावरगंज उपकेंद्र में रविवार की सुबह से ही तकनीकी फाल्ट आने के चलते रानीपुर शहरी क्षेत्र सहित 20 गांवों में सात घंटे तक बिजली गुल रही। सुबह से बिजली गुल होने से उपभोक्ता परेशान रहे। उधर देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बख्तावरगंज 132 सबकेंद्र से परदहा ब्लाक के साथ रानीपुर क्षेत्र के साथ 50 गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। लेकिन मंगलवार की भोर में बारिश के बाद तकनीकि फाल्ट के चलते सुबह 8 बजे से ही रानीपुर कस्बे सहित खुरहट, अमारी, कसारी, कासिमपुर, बैजापुर, शनेकपुर, भूपतनगर, बख्तावरगंज, भेरोपुर सहित 20 गांवों में बिजली पूर्ति ठप रही। इस वाबत अवर अभियंता प्रदीप कुशवाहा का कहना है कि रानीपुर के मेन लाइन के तार पर दुल्लहपुर जाने वाले मेन लाइन का तार गिर जाने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई है। फाल्ट को ठीक करने का कार्य चल रहा है जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें