फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री शनिदेव महाराज की शिला मूर्ति स्थापित

विज्ञापन
अमिला के चिरैयाडॉड में श्री शनिदेव की शिला मूर्ति की स्थापना पर अनुष्ठान करते श्रद्धालु।संवाद
विज्ञापन
अमिला। स्थानीय नगर पंचायत के चिरैयाडाड़ स्थित श्री ठाकुर राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन शनिवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ। अनुष्ठान के अंतिम दिन वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच श्री शनिदेव महाराज की शिला मूर्ति की स्थापना की गई। धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। मूर्ति स्थापना के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालुओं ने जयकारों से परिसर को गुंजायमान कर दिया।
विज्ञापन

शिला मूर्ति स्थापना के लिए आचार्य सत्य प्रकाश दुबे के नेतृत्व में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। यजमान विनोद गुप्ता ने विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना और हवन की आहुतियां दी गईं, इसके उपरांत निर्धारित धार्मिक विधियों का पालन करते हुए श्री शनिदेव महाराज की शिला मूर्ति स्थापित की गई। स्थापना के समय श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ पूजन-अर्चन किया और सुख-समृद्धि, मंगलकामना की प्रार्थना की। अंतिम दिन शिला मूर्ति की स्थापना के साथ ही अनुष्ठान को पूर्णता मिली। धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धा, आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर प्रवीण कुमार पटेल, विनोद गुप्ता, गुलजार सोनकर सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें