एसपी कार्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती एकता दिवस पर शपथ लेते पुलिसकर्मी।स्रोत- स्वयं
मऊ। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती शनिवार को जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर पुलिस लाइन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। एसपी सर्वेश कुमार मिश्र ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलाई। एसपी ने सरदार पटेल के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति ने देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत का निर्माण किया। उनका जीवन राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा का एक अनूठा प्रतीक है। कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हमें जाति, धर्म और भाषा के भेदभाव से ऊपर उठकर देश की संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लेने का अवसर देता है। पुलिसकर्मियों का यह प्रमुख दायित्व है कि वे संविधान के प्रति निष्ठावान रहकर समाज में शांति, सौहार्द और सुरक्षा का वातावरण सुनिश्चित करें। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक अरुण कुमार सिंह आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।