Mau News: मऊ जिले के पशु अस्पताल परिसर में कचरे के बीच एक नरमुंड मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।
मऊ नगर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंशी पुरा मुहल्ले में स्थित पशु अस्पताल की बाउंड्री परिसर में एक नरमुंड मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि किसी बच्चे का नरमुंड है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नरमुंड किसका है और यहां कैसे पहुंचा, इसे लेकर इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।