फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: असलहा मामले में अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र श्रीवास्तव का बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। असलहा और विधायक निधि के मामले में बुधवार को सीजेएम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान असलहा मामले में अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र श्रीवास्तव कोर्ट में बयान दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अभियोजन अधिकारी ने उनका बयान दर्ज कराया, आरोपियों की ओर से जिरह की गई। जिरह पूरी नहीं हो सकी, सीजेएम ने मामले में एक जनवरी की तिथि नियत की। एक मामला सराय लखंसी व दूसरा दक्षिण टोला थाना क्षेत्र का है।

पहला मामला दक्षिण टोला थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार तत्कालीन थानाध्यक्ष निहाल नंदन की तहरीर पर मुख्तार अंसारी सहित सात लोगों के विरुद्ध फर्जी असलहा प्रकरण में की गई पैरवी को आधार मानते हुए एफआईआर दर्ज हुई थी।
विज्ञापन


दूसरा मामला सरायलखंसी थाना क्षेत्र का है। मामले में अभियोजन के अनुसार विधायक निधि के गबन के मामले में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक राम सिंह की तहरीर पर सरायलखंसी थाने में एफआईआर दर्ज हुई। मामले में कोई गवाह उपस्थित नहीं हुए, सीजेएम ने मामले में साक्ष्य के लिए एक जनवरी की तिथि नियत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें