सूरजपुर। दोहरीघाट विकास खंड क्षेत्र के सूरजपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अरुण कुमार पांडेय के नेतृत्व में क्षेत्र के चकउथ में एक मुश्त समाधान योजना के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बिजली के बड़े बकायेदारों सहित 35 उपभोक्ताओं से 1.80 लाख रुपये बिजली बिल जमा कराया गया। 18 लोगों के बिल में हुई गड़बड़ी को ठीक कर उपभोक्ताओं से बिजली बिल जमा कराया गया। इस दौरान अंबिका प्रसाद, अरुण कुमार पांडेय, राजेश कुमार, मनोज चौहान, दया प्रजापति, मदन यादव आदि शामिल रहे।