फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सुनी महिलाओं की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शुक्रवार को जिला जज रामेश्वर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान मे पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में राज्य महिला आयोग की सदस्या अर्चना चंद्रा की मौजूदगी में महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने तथा महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने हेतु महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान आठ प्रार्थना पत्र आए जिसमें दो मामलों का निस्तारण हुआ। आयोग की सदस्य अर्चना चंद्रा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्तियो से बच्चों के पोषण के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने महिलाए और अन्य लोगो को प्राधिकरण की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहुओं से अपील किया कि उनके कार्यक्षेत्र में वैवाहिक विवाद हो उन्हें विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय मे भेजे। इस दौरान चार मामलों मे वैवाहिक विवाद होने के कारण मामले को निस्तारण के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण को भेज दिया गया। बैठक में नोडल अधिकारी आशुतोष राय, जिला प्रोवेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज, सीओ, सीडीपीओ जेपी यादव, अपर चिकित्साधिकारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें