उद्घाटन समारोह में जिला क्रीड़ाधिकारी डीपी सिंह ने अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का सर्वोत्तम माध्यम है।
उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए जनपद व प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ के सचिव आनंद सिंह, संयुक्त सचिव अयूब अख्तर खान, जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह, जिला फुटबॉल संघ के सचिव हाजी मुनव्वर अली, जिला फुटबॉल संघ के सचिव अध्यक्ष जमाल अर्पण, संजय कुमार सिंह, राजीव कुमार जायसवाल, अखिलेश खरवार, भूपेंद्र नाथ, रितेश दास, सोनिया कुमारी, रीमा यादव, मोईन अली उपस्थित रहे।