फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदे पानी में खड़े होकर प्रदर्शन

विज्ञापन
नाले के गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था न होने पर विरोध करते सोनकर बस्ती के लोग। - फोटो : mau
विज्ञापन
नगर पंचायत के काछीकझ्ला गांव के मोहल्लो में जमा गंदे पानी की निकासी न होने से आजिज आए सोनकर बस्ती के लोगों ने गंदे पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शिकायत के बाद भी नगर पंचायत प्रशासन उनकी नहीं सुन रहा। ऐसे में इलाके में संक्रामक रोग फैलने की आशंका से लोग डरे हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे  लोगों का आरोप है की  कई बार इस समस्या के निस्तारण को लेकर नगर पंचायत से लिखित और मौखिक शिकायत करा चुके है,  लेकिन हर बार केवल झूठा आश्वासन देकर उन्हें वापस लौटा दिया जाता है। साथ ही कहा की शीघ्र ही  गंदे पानी के निकासी की व्यवस्था नही हुई तो टाउन एरिया कार्यालय का घेराव करते हुए आंदोलन करेंगे ।

इस बावत नगर पंचायत ईओ जयप्रकाश सिंह यादव ने कहा की कई बार उक्त नाले को लेकर कार्य योजना बनी । लेकिन उसी बस्ती के कुछ लोगो ने आपत्ति कर दी जिससे नही बना । उक्त नाले के जल निकासी का रास्ता बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें