फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों तहसीलों पर ठप किया कामकाज

विज्ञापन
लेखपाल धीरज सिंह की हत्या पर मधुबन में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देते लेखपाल। - फोटो : mau
विज्ञापन
लेेखपाल धीरज सिंह की हत्या के विरोध में लेखपालों ने बुधवार को चारों तहसीलों पर काम काज ठप रखा। चारों तहसील मुख्यालयों पर शोक सभा का आयोजन करके मृतक को श्रद्धांजलि दी। सदर तहसील के सभागार में लेखपालों की सभा के दौरान लेखपालों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रखने का आह्वान किया। एसपी ने संघ के पदाधिकारियों को कार्यालय में बुलाकर हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


निजामुददीनपुरा और रस्तीपुर के लेखपाल धीरज सिंह की हत्या के विरोध में लेेखपालों ने बुधवार को पूरे दिन काम काज ठप रखा। चारों तहसील मुख्यालयों पर शोक सभाओं का आयोजन किया। वक्ताओं ने मृतक के दोनों आश्रितों को नौकरी, 50 लाख रुपये मुआवजा, हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी, मृतक को शहीद का दर्जा देने की मांग की। लेखपालों ने घटना पर आक्रोश जताया कहा कि हत्यारों की गिरफ्तारी में देरी कत्तई सहन नहीं की जाएगी। लेखपालों ने कहा कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं की जाएगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। वक्ताओं ने कहा कि गुरुवार से सभी तहसीलों पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। लेखपालों के सख्त तेवर को देखते हुए एसपी ने संघ के पदाधिकारियों को अपने आफिस में बुलाया। उनसे वार्ता की और उन्हें भरोसा दिया कि बहुत जल्द हत्यारोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।

लेखपाल अपनी मांग पर अड़े रहे। लेखपालों का कहना था कि उनकी अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगी। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष पारस नाथ पासी और मंत्री उदयभान यादव ने कहा कि संगठन के निर्णय के अनुसार हत्यारों की गिरफ्तारी तक आंदोलन जारी रहेगी। मधुबन संवाददाता के अनुसार लेखपाल धीरज सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लेखपालों ने धरना दिया। अरूणेन्द यादव ने कहा कि दो दिन बीतने के बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी करने में पुलिस नाकाम है। इस अवसर पर विवेक राय ,सतेन्द्र मिश्रा, अविनाश, जयप्रकाश यादव, ओमप्रकाश, अशोक सिंह, रामनवल आदि लेखपाल रहे।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता लोक निर्माण कार्यालय के प्रांगण में बुधवार को विभागी कर्मियों और ठेकेदारों की बैठक हुई। बैठक में ठेकेदारों ने लेखपाल धीरज सिंह हत्या पर आक्रोश जताया। ठेकेदारों ने लेखपाल धीरज सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह हजारी सिंह, बृजेश सिंह, उदय प्रताप सिंह, जितेंद्र नाथ सिंह, रियाज अहमद, तेज बहादुर यादव, राजीव पांडे ,हृदय सिंह, विमलेश सिंह ,अभिषेक सिंह, रविंद्र कुमार वर्मा, अजय सिंह, नाहिद कमाल, सूर्यनाथ यादव, अजीत कुमार सिंह, प्रवीण सिंह, विश्वास सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें