मऊ। जिला खेल कार्यालय एवं हॉकी मऊ के सयुंक्त तत्वाधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय बालक/बालिका मतदाता जागरूकता हॉंकी प्रतियोगिता डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अतुल सिन्हा, क्रीड़ा अधिकारी, बलिया एवं विशिष्ट अतिथि एवं प्रतियोगिता के प्रायोजक लल्लू जायसवाल निदेशक ने संयुक्त रूप से किया।
बालक वर्ग में प्रतियोगिता का पहला मैच स्टेडियम पैंथर बनाम स्टेडियम ब्रैवो के मध्य खेला गया। जिसमें स्टेडियम पैंथर 8-4 अंक के अंतर से विजयी रही। दूसरा मैच स्टेडयम लायन एवं स्टेडियम स्टार के मध्य खेला गया। जिसमें स्टेडियम लायन ने स्टार को 8-4 केे अंतर से पराजित किया। तीसरा मैच स्टेडियम चार्ली और पैंथर के मध्य खेला गया। जिसमें चार्ली ने पेंथर को 13-4 के अंतर से हराया। इसके उपरांत बालिका वर्ग में स्टेडियम रेड ने स्टेडियम ब्लू को 4-2 से हराया। बालिका वर्ग का दूसरा मैच स्टेडियम ग्रीन ने रेड को 4-1 से हराया। प्रतियोगिता के मैच और फाइनल मैच बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में पूर्वाह्न 11 बजे से खेल जाएंगे। इस अवसर पर आमेंद्र सिंह, हॉंकी अध्यक्ष, संजय सिंह, सचिव, मुरलीधर, रोहित जायसवाल, रितिक जायसवाल, राजीव कुमार जायसवाल, रंजय यादव, जैनुल आबदीन आदि शामिल रहे। अंत में मुकेश कुमार सब्बरवाल उप क्रीड़ा अधिकारी ने गणमान्य नागरिकों एवं खिलाड़ियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।