नगर के हिंदी भवन सभागार में सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी के प्रदेश स्तरीय कार्यर्ता बैठक
सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी (एसएसएसपी) ने मंगलवार को नगर के हिंदी भवन में काशीराम की जयंती समारोह मनाई गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने काशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित की और विधानसभावार समीक्षा बैठक की गई।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने कहा कि सैकड़ों लोगों ने सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी का दामन थामा। आने वाले पंचायत चुनाव में जिला पंचायत प्रत्याशियों को पार्टी के सिंबल पर मैदान में उतारने की तैयारी है।
विधानसभा 2027 चुनाव को लेकर पार्टी ने कमर कस ली है। पार्टी को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रामशरण राजभर, अभयनंदन बरनवाल, चंद्रशेखर राजभर, जितेंद्र भारती, राजाराम राजभर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।