फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: भीड़ में घुसी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली, दो बाइक क्षतिग्रस्त, युवक घायल

विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला-बोझी मार्ग स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सामने बाइक पर चढ़ा 
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला बाजार में बुधवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने भीड़ में घुसकर लोगों को चपेट में ले लिया। हादसे में गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के मठिया निवासी सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क किनारे खड़ी दो बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली टकराते हुए छोटू सोनकर की जूस की दुकान में घुस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया और घायल को अस्पताल भेजा।
बाजार निवासी अनुराग, सुरेंद्र, नीरज आदि लोगों ने बताया कि हादसे वाली जगह पर देशी शराब की दुकान है जो समय से पहले ही खुल जाती है। वहां सुबह से ही भीड़ लगी रहती है। इसी कारण बुधवार की सुबह यह हादसा हुआ।
बताया गया कि एक बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर उसके नीचे फंस गई थी, जिसे स्थानीय लोगों ने मिलकर बाहर निकाला। सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था, जहां से उसे रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोसी के आबकारी निरीक्षक मोहम्मद अदनान ने बताया कि निर्धारित समय से पहले शराब की दुकान खुलने की जानकारी नहीं है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें