सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कहिनौर गांव स्थित मां वन देवी धाम के जंगल में बुधवार की सुबह मनोज (40) का शव पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका मिला। पेड़ के नीचे पानी की बोतल मिली।
पेड़ पर चढ़ने के निशान और पैर में मिट्टी लगी होने से पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। जेब में दिव्यांग प्रमाणपत्र मिलने से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजनों ने पहुंचकर शव की शिनाख्त की।
एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि हरदोई जनपद के चचरापार थाना क्षेत्र के पेंग गांव निवासी मनोज 15 दिन पहले घर से निकल गए थे। परिजनों ने संबंधित थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
बुधवार की सुबह वन देवी मंदिर के पास पेड़ से शव लटका देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शव गमछे के फंदे से करीब चार फीट ऊपर लटक रहा था।