फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील स्थलों पर रखी जाए विशेष निगरानी : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी ईद-उल-फितर और चैत्र नवरात्रि पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने कहा कि संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों की तरफ से बिजली निगम, साफ सफाई को लेकर जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आज की बैठक में उठाई गई समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पर्वों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखें। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए। पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने नगर निकाय के अधिकारियों को निर्देशित किया कि साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जाए। त्योहारों के दौरान पेयजल और विद्युत आपूर्ति बाधित न होने पाए। स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं और एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देश दिया गया कि बाजारों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच अभियान चलाया जाए। बैठक में उपस्थित धर्मगुरुओं और जनप्रतिनिधियों से भी अपील की गई कि वे आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में शांति और सद्भाव बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
बैठक में पुलिस अधीक्षक इलामरन जी, अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, नगर, निकाय के अधिकारी, विद्युत, जल निगम, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें