फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग जल संसाधन के विशेष सचिव ने किया कटान परियोजना का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट (मऊ)। मुक्तिधाम तथा नगर को घाघरा से बचाने के लिए नदी की धारा मोड़ने के लिये शासन की तरफ से स्वीकृत 8.33 करोड़ की लागत से बन रहे धनौली से मुक्तिधाम तक 21 ठोकर का सिंचाई विभाग जल संसाधन के विशेष सचिव भूपेंद्र एस चौधरी ने स्थलीय निरीक्षण किया। कटान परियोजना पर धीमी गति से हो रहे काम पर नाराजगी प्रकट किया।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग जल संसाधन के विशेष सचिव भूपेंद्र एस चौधरी ने नदी की धारा मोड़ने के लिए शासन की तरफ से स्वीकृत 8.33 करोड़ की लागत से बन रहे धनौली से मुक्तिधाम तक 21 ठोकर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमी मिलने पर विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। कहा कि इतनी धीमी गति से परियोजना का काम नहीं होता। उन्होंने कहा कि हमें हर हाल बाढ आने से पहले यह परियोजना पूरी होनी चाहिए।
उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को फटकार लगाते हुए कहा कि हमे हिलाहवाली बर्दाश्त नहीं है। आप चाहे जितनी मशीनरी व ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों को लेकर हर हाल मे इस परियोजना को पूरी करें। काफी गंभीर विषय है कि इतनी बड़ी परियोजना इतनी सुस्त रफ्तार से चल रही है। उन्होंने तुरंत सिंचाई विभाग के सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर युद्ध स्तर पर नदी में धनौली से लेकर मुक्तिधाम तक 21 कटर बोल्डर ठोकर बनाने का कड़ा निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता भानु प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता वीरेंद्र पासवान एवं अधिशासी अभियंता दीपक कुमार बाढ़ खंड आजमगढ़ तथा जेई जेपी यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें