फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट , एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन (मऊ)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कबिराजपुर में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया। इस मामले में दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। विमल साहनी एवं सुरेश राजभर के बीच जमीनी विवाद चला आ रहा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी के बाद लाठियां चल गईं। जिसमें विमल साहनी के पक्ष के चार एवं सुरेश राजभर के पक्ष से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस विमल साहनी की तहरीर पर 12 एवं सुरेश राजभर के तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य मामले में क्षेत्र के खैरा देवारा में रंजिश को लेकर मारपीट के मामलें में एक घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज किया है। कुंवर प्रसाद एवं दीपक के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही है। कुंवर प्रसाद का आरोप है कि इसी बात को लेकर दीपक के पक्ष के लोग इनके बेटे को मारपीट कर घायल कर दिये। जिससे यह बेहोश हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया। इस मामले में कुंवर प्रसाद की तहरीर पर पुलिस दीपक कुमार सहित छह आरोपियों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें