फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अखिलेश की बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कोतवाली पहुंचे सपा कार्यकर्ता

विज्ञापन
घोसी कोतवाली में तहरीर देते समाजवादी पार्टी के नेता और कायकर्ता। संवाद
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पांच सोशल मीडिया अकाउंट के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन

घोसी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सौंपी तहरीर में आरोप लगाया कि पांच सोशल मीडिया अकाउंट से अदिति यादव के संबंध में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं।
उनका कहना है कि इन टिप्पणियों से न केवल उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया, बल्कि सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भावनाएं भी आहत हुई हैं।
कार्यकर्ताओं ने संबंधित अकाउंट संचालकों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा आपत्तिजनक पोस्ट हटवाने की मांग की।
इस दौरान प्रदेश सचिव मौलाना शम्स तबरेज़, राजेंद्र पांडेय, फजलुर्रहमान, खुर्शीद अहमद, विजय प्रकाश, गोपाल साहनी, रामप्रताप यादव, महेंद्र यादव, मुमताज अहमद, लालचंद यादव और अमरेंद्र बहादुर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें