फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: किसानों की समस्या लेकर उपजिलाधिकारी से मिले सपा कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा की युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मधुबन उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में धान के सीजन में सरकारी गोदामों पर बीज नहीं मिलने और बिजली बिलों की समस्या का मुद्दा उठाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकारी गोदामों पर बीज नहीं मिलने से किसानों को निजी दुकानों से महंगे दामों पर बीज खरीदना पड़ रहा है, जिससे फसल की लागत बढ़ रही है।
बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनों से ग्रामीण उपभोक्ताओं को उनकी वास्तविक खपत से कई गुना अधिक बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। कई उपभोक्ताओं को एक ही महीने में दो-दो बिल थमा दिए गए हैं। इस दौरान भरत सिंह, दीपक पटेल, राहुल राजभर, सतीश यादव, रामसोच शर्मा, राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें