फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विघटनकारी शक्तियों के मंसूबे कामयाब नहीं होने देगी सपा : अम्मान अहमद

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय विधानसभा के क्षेत्र के चकभतडी गांव में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अम्मान अहमद ने कहा कि पीडीए के माध्यम से समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। लोगों को प्रदेश और केंद्र सरकार की गलत नीतियों से रूबरू कराया जा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज में विद्वेष फैला रही है।
नफरत की राजनीति से देश कमजोर हो रहा है। बोला कि समाजवादी पार्टी देश की विघटनकारी तत्वों के मंसूबा कामयाब नहीं होने देगी। अधिवक्ता आनंद कुमार ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने समाज में एकरूपता कायम रखने पर बल दिया था। भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब के संविधान के खिलाफ देश समाज और हर वर्ग में नफरत का बीज फैलाकर वोट की राजनीति कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि समाजवादी पार्टी मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के हर सेक्टर में पीडीए की बैठक कर रही है जिसमें हर वर्ग के लोगों की सहभागिता और समर्थन से 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है। इस माैके पर जय हिंद यादव, रामू यादव, रजमान यादव, दुर्वासा यादव, कमर अहमद, दिवाकर यादव, पवन राजभर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें