मऊ। एसपी इलामारन जी ने बृहस्पतिवार को आगामी त्यौहारों को लेकर दोहरीघाट कस्बा में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान कस्बा में होने वाले अश्वमेघ महायज्ञ के कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया।
एसपी इलामारन बृहस्पतिवार की दोपहर दोहरीघाट कस्बा में पहुंचे। जहां सरयू तट किनारे अन्तर्राष्ट्रीय मातेश्वरी महाधाम के तत्वावधान में होने वाले अश्वमेघ महायज्ञ के कार्यक्रम स्थल पर सीओ मधुबन के साथ जाकर निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिया। वहीं कस्बा में निकले रुट मार्च/पैदल गस्त के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान कस्बा दोहरीघाट में रोड के किनारे अतिक्रमण को हटाने का निर्देश भी दिया। कस्बा के साथ साथ बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास रुट मार्च/पैदल गस्त कर आम जनमानस में शांति/सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया।