फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: देवरिया ने जौनपुर को हराकर ट्राॅफी पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। स्थानीय नगर पंचायत के एक इंटर कॉलेज के प्रांगण में चल रहा 15 दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच देवरिया और केराकत जौनपुर के बीच खेला गया। देवरिया ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जौनपुर को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच देवरिया और केराकत जौनपुर के बीच खेला गया। देवरिया ने पहले हाफ में दो गोल कर बढ़़त बना लिया। दूसरे हाफ़ में केराकत जौनपुर ने एक गोल किया। देवरिया ने फिर एक गोल कर 3-1 से हराकर ट्राॅफी अपने कब्जे में कर लिया। मैन ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देवरिया के खिलाड़ी अजहरुद्दीन को दिया गया। इस मौके पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और वाटर कूलर देकर सम्मानित किया। इस मौके पर दो टीमों के खिलाड़ियों को चांदी के पेन देकर हौसला बढ़ाया। इस मौके पर बसपा नेत्री रंजना, अभिषेक सिंह, टिंकू, मुन्ना यादव, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद शाहिद, रमेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें