फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पीडीए चौपाल में सपा ने साधा भाजपा पर निशाना

विज्ञापन
घोसी तहसील क्षेत्र के कंधेली एवं गौरीडीह गांव में जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव की अध्यक्षता में आयोजि
विज्ञापन
मऊ। समाजवादी पार्टी की ओर से शुक्रवार को घोसी तहसील क्षेत्र के कंधेली और गौरीडीह गांव में पीडीए चौपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पार्टी नेताओं ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय सचिव रामदुलार राजभर ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनकल्याण, रोजगार और विकास के मोर्चे पर विफल है। उन्होंने कहा कि युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं और महंगाई व बेरोजगारी से आम जनता परेशान है। आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये से बनी सड़कें कुछ ही दिनों में उखड़ रही हैं, जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि जनता 2027 में भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुजीत कुमार सिंह ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर चिंता जताई। जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि पार्टी का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम में राजेंद्रनाथ पांडेय, लालचंद यादव, मौलाना शम्स तबरेज, धीरज राजभर, मिट्ठू राजभर, यादवेंद्र यादव, रामभवन चौहान और सिज्जू खान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें