मऊ जिले के शहर कोतवाली में मंगलवार की शाम सफाई नायक के साथ दुर्व्यवहार के मामले में एसपी ने दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही क्षेत्राधिकारी नगर को प्रकरण की जांच सौंपी है।
बुधवार को सुबह सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारियों ने आक्रोशित होकर कूड़े से भरे वाहन के साथ एसपी कार्यालय के बाहर धरना दिया। सफाई कर्मचारियों ने एसपी सुशील घुले से मिलकर दरोगा के निलंबन की मांग की।
आरोप लगाया कि भीटी चौकी इंचार्ज शिव मूर्ति तिवारी ने सफाई नायक एनाम खान से दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें धक्का दे दिया था। एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दरोगा को निलंबित कर दिया है। कार्रवाई के बाद सफाई कर्मचारियों ने एसपी कार्यालय के सामने से धरना समाप्त किया।