फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा जनों ने पूर्व विधायक स्व. कपिलदेव यादव को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव की अध्यक्षता में रविवार को पूर्व विधायक स्व. कपिलदेव यादव की पुण्यतिथि मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प, माला चढ़ा श्रद्धा सुमन अर्पित करके उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि पूर्व विधायक कपिलदेव यादव जी गरीब किसान परिवार में जन्मे थे। उन्होंने अपनी शिक्षा दीक्षा गांव में ही पूरी की थी। उन्होंने निकट के इंटर कॉलेज में अध्यापन किया। अपने जीवन काल में हमेशा संघर्ष जारी करते हुए अपने ग्राम सभा में लगातार लगभग 25 वर्ष तक प्रधान पद पर कार्यरत रहे।
मधुबन विधानसभा से विधायक पद पर विजयी हुए, घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़े मगर बहुत कम मतों से पराजित हो गए। उन्होंने एक बार बलिया से लोकसभा चुनाव पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के मुकाबले लड़े लेकिन बहुत कम मतों से पराजित हो गए। कहा कि विधायक जी हमेशा गरीबों, मजदूरों, किसानों की मदद करने में अग्रसर रहते थे। कहा कि कुछ अराजकतत्वों ने 4 जुलाई 2010 को मझवारा बाजार में दिन दहाड़े गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। श्रद्धांजलि सभा में जिला महासचिव कुद्दूस अंसारी, रामधनी चौहान, मास्टर बाबूराम यादव, दिलीप पांडेय, शाहनवाज आलम, गौरव पांडेय, योगेंद्र यादव, रामविलास यादव, रत्नेश भारतीय आदि नेता उपस्थित थे। मधुबन विधानसभा से विधायक रहे स्व. कपिल देव यादव की पुण्यतिथि मुहम्मद अली इंटर कॉलेज करीमाबाद इंदारा में मनाई गई। कालेज के प्रांगण में स्थित पूर्व विधायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य और पूर्व विधायक के पुत्र डॉ. रामविलास यादव ने कहा कि विधायक जी सदैव गरीबों मजदूरों और पीड़ितों अल्पसंख्यकों के दुख को अपना दुख समझते थे। इसके निराकरण के लिए जीवन पर्यंत प्रयासरत रहे। हरिशंकर सिंह ने कहा कि विधायक जी शिक्षा क्षेत्र के रूप में अग्रणी भूमिका निभाए। मुस्ताक अली ने कहा कि विधायक जी बहुत ही नेक दिल और कर्मशील योद्धा थे। शिक्षक हरिराम यादव ने कहा कि विधायक जी ग्राम प्रधान से उठकर अपनी मेहनत और कर्म के बदौलत उत्तर प्रदेश विधानसभा सदस्य की कुर्सी पर आसीन हुए। इसके बाद विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर शिव बहादुर यादव, मुस्ताक अली, कैलाशपति, हरिशंकर सिंह, हरिराम यादव, बाबू राम यादव ,जन्मेजय सिंह, सुरेश यादव, सुभाष चंद शर्मा,ओम प्रकाश, कृष्ण यादव ,लक्ष्मी शंकर यादव, दूधनाथ सिंह यादव, विनोद कुमार, शुभम यादव, रविंदर यादव, पूर्व प्रधान विजई सहित विद्यालय परिवार के सभी कर्मचारी एवं क्षेत्रीय के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें