जिले के शिवमंदिरों का निरीक्षण बृहस्पतिवार को एसपी इलामारन जी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहर कोतवाली, कोपागंज, घोसी थाना क्षेत्र के जगहों/घाटों और मन्दिरो का भ्रमण व निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं, भीड़ प्रबन्धन और व्यवस्थाओं क बारे में समीक्षा की गयी तथा त्यौहारो को लेकर मन्दिर के पुजारियों से बातचीत कर भीड़ व स्थितियों के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने घोसी का औचक निरीक्षण कर थाने पर प्राप्त आईजीआरएस व प्राप्त प्रार्थना का स्थितियों का जायजा लिया गया। साथ ही सीसीटीएनएस ऑफिस और सीसीटीवी कैमरों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्राधिकार घोसी जितेन्द्र सिंह सहित थाना प्रभारी शामिल रहे।