फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा जन भी किसानों की ट्रैक्टर रैली में लेंगे भाग आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में सपा जन भी किसानों द्वारा निकाली जाने वाली ट्रैक्टर रैली में भाग लेंगे। जनपद की चारों तहसील मुख्यालयों पर गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा है कि 2 महीने से लगातार मांगों को लेकर कड़ाके की ठंड में आंदोलन कर रहे देश के किसानों के समर्थन में जनपद के किसान भी 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड में शामिल होंगे। उन्होंने कहा है कि 26 जनवरी को किसानों के इस ट्रैक्टर परेड में सपा के लोग भी समर्थन में साथ रहेंगे। सपा कार्यकर्ता चारों तहसीलों में 26 को ट्रैक्टर रैली में शामिल होंगे।
विज्ञापन

दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में गणतंत्र दिवस पर तहसील मुख्यालयों पर किसानों की ट्रैक्टर रैली का समर्थन करने की घोषणा सपा की ओर से की गई है। जनपद की चारों तहसीलों पर आयोजित की जाने वाली ट्रैक्टर रैली को देखते हुए प्रशासन ने चुस्त दुरुस्त व्यवस्था किया है। वैसे पुलिस प्रशासन यह बताने से परहेज करता रहा कि इस ट्रैक्टर रैली को तहसील मुख्यालयों पर निकालने देंगे या पहले ही रोक दिया जाएगा। लेकिन जिला प्रशासन की ओर से किसान ट्रैक्टर रैली को देखते हुए पुलिस फोर्स की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।
सूत्रों के अनुसार ऐसी संभावना है कि तहसील मुुख्यालयों पर पहुंचने से पहले ही ट्रैक्टर रैलियों को रोक दिया जाए और रैलियों को तहसीलों तक पहुंचने ही न दिया जाए। सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को ट्रैक्टर रैली में भाग लेकर किसान आंदोलन का समर्थन करने का आह्वान किया है। वहीं तैयारियों की रणनीति को पुलिस अधिकारी अभी उजागर नहीं होने दे रहे हैं। पुलिस अधिकारी इस बाबत कुछ भी बताने से बचते रहे। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक टीएन त्रिपाठी का कहना है कि किसानों की ट्रैक्टर रैली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। लेकिन ट्रैक्टर रैली निकालने दी जाएगी या रोकी जाएगी, इस बारे में उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें