मऊ। जिले में सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मिलावटी अभियान को लेकर अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने 50 किलो अमानक मसाला जब्त किया। विभागीय टीम की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित के नेतृत्व में नगर के नयापुरा स्थित निराला मसाला के यहां 50 किलो अमानक मसाला जब्त किया गया। जब्त मसाला की कीमत करीब 20 हजार रुपये आंकी गई। इसीक्रम में टीम ने चिरैयाकोट मछली मंडी में जमाल के यहां से मसाला का नमूना लेने के बाद नगर के ब्रम्हस्थान के पास निर्मला मिल्क ट्रेडस के यहां से अमूल टोंड और गोल्ड का नमूना भरने की कार्रवाई की गई।कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिंदू पांडेय, रामानंद, जयहिंद, पंकज यादव मौजूद रहे।